नरवल: 65 वर्ष के बुजुर्ग ने नाबालिग बालिका को बनाया था हवस का शिकार,साढ़ थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
साढ़ थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिक बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग को मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त रामबली को मुखबिर की सटीक सूचना पर बिरहर तिराहा से गिरफ्तार किया गया है और प्रकरण में आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।