HAPUR DESK : हापुड़ में थाने में पहरा दे रहे सिपाही की सरकारी राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसके सीने में लगी है। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक सिपाही की मौत हो चुकी थी।
रविवार सुबह करीब 11 बजे की यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर धौलाना थानाक्षेत्र की है।
सिपाही की पहचान आगरा के निबोहरा थानाक्षेत्र के हीरापुर गांव के रहने वाले आशीष वर्मा (23) के रूप में हुई है। वह 2025 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। अप्रैल 2026 में धौलाना थाने में पहली तैनाती मिली थी।
शुरुआती जांच में सिपाही के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। चर्चा है कि गोली मारने से पहले सिपाही ने किसी से फोन पर बात की थी। यह भी कहा जा रहा है कि उस पर काफी अधिक लोन था।
Baghpat, Bagpat | Sep 14, 2026