नीलकंठ महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर।
सावन के पावन महीने में श्री नीलकंठ महादेव धाम में श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। आज तड़के से ही लाखों की संख्या में शिवभक्त बाबा नीलकंठ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुँच रहे हैं। चारों ओर का माहौल 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान है।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कांवड़ियों और आम नागरिकों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।