गोरखपुर: क्लासरूम में आत्मरक्षा, सड़क पर इंसानियत के लिए आगे आया 'ह्यूमन ब्लैक बेल्ट' लाल देव यादव
गोरखपुर शहर के लाल देव यादव, जो पेशे से एक ताइक्वांडो मास्टर हैं, बच्चों को सेल्फ-डिफेंस और ताइक्वांडो सिखाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन लाल देव यादव की पहचान सिर्फ एक प्रशिक्षक की नहीं है—वे लोगों के दिलों में अपनी मानवीय सेवाओं की वजह से जगह बनाए हुए हैं।