प्रभात पट्टन: ग्राम चिचंडा में धर्मांतरण कराने के प्रयास के प्रकरण में मुंबई निवासी दो लोगो सहित 6 के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला।
ग्राम चिचंडा में धर्मांतरण कराने को लेकर गुरुवार को बवाल मच गया था। ग्रामीणों ने धर्मांतरण कराने वाले लोगों को पकड़कर हंगामा मचाया और पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने पहुंचकर धर्मांतरण कराने वालों को पुलिस थाने लाया। इस मामले में ग्रामीणों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने का प्रयास करने के प्रकरण में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।