प्रभात पट्टन: एनएसयूआई के आव्हान पर प्रभात पट्टन में चलाया गया कैंपस चलो अभियान, विद्यार्थियों को बताए गए छात्र मांग पत्र के मुद्दे
प्रभात पट्टन में एनएसयूआई के आव्हान पर कैंपस चलो अभियान चलाया गया। जिसमे कालेज और स्कूल के विद्यार्थियों को एनएसयूआई के छात्र मांग पत्र के मुद्दे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एनएसयूआई जिला महासचिव यश कोसे, कार्यकारिणी सदस्य विकास पांडे ने बताया की उनके द्वारा लगातार छात्र हित में कार्य कर रहे है, उनके संगठन द्वारा छात्र मांग पत्र बनाया गया है।