प्रभात पट्टन: ग्राम चिल्हाटी के आसपास वन्य प्राणी तेंदूआ के होने की पुष्टि, वन विभाग ग्रामीण क्षेत्र में करा रहा मुनादी
प्रभात पट्टन क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी एवं गाडरा के बीच आबादी क्षेत्र से 4 किमी की दूरी पर राजस्व जंगल में वन्य प्राणी के द्वारा बछड़े के शिकार के समाचार मिले थे। घटना स्थल से मिले पग मार्क और वरिष्ठ वन विभाग के अधिकारियों की राय के बाद वन विभाग ने गाडरा चिल्हाटी क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि कर दी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश पवार ने जानकारी साझा की