प्रभात पट्टन: बिरूल बाजार रोड पर ग्राम सोनोरा के नव चेतना केंद्र में संपन्न हुआ मौन साधना शिविर। दिखाई गई विभिन्न साधना, योग प्राणायाम
गायत्री परिवार द्वारा बिरुल बाजार रोड पर स्थित ग्राम सोनोरा के नव चेतना केंद्र में जिला समन्वयक समिति के मार्गदर्शन एवम तहसील समन्वय समिति मुलताई के सहयोग से एक दिवसीय मौन साधना शिविर का आयोजन कराया गया। जिसमे सोनोरा, खड़ आमला, करजगांव आदि जगहों के गायत्री परिवार के साधकों ने शिविर का लाभ लिया। इस शिविर का संचालन पं. धनराज घोटे और नारायण देशमुख ने किया।