प्रभात पट्टन: ग्राम तिवरखेड़ में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 42 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
तिवरखेड में करुणा सोसाइटी फॉर डेवलपमेंट के तत्वधान में श्री क्षेत्र युवक मंडल आमनाथ तिवरखेड़ के सहयोग से ग्राम तिवरखेड़ में रतदान शिविर का आयोजन कराया गया। जिसमे युवाओं में बढ़चढ़ का हिस्सा लिया और 42 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। सुधाकर हुरमाड़े और उनके साथियों ने बताया की युवाओं में आगे भी इसी तरह रक्तदान करने का संकल्प लिया। वहीं पौधारोपण भी किया गया।