प्रभात पट्टन: ग्राम चिल्हाटी में बीती रात जंगली जानवर ने एक गाय के बछड़े का किया शिकार। क्षेत्र में फैली दहशत।
चिल्हाटी में बीती रात जंगली जानवर ने 1 गाय के बछड़े का शिकार कर लिया, मौके पर पग मार्क भी मिले हैं। जिसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई है। जंगली जानवर के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया की संदीप साहू के खेत में बने मकान में मवेशी बंधे हुई थे। रात में गायों के रंभाने की आवाज आने पर जब लोगों ने उठकर देखा तो बछड़े का शिकार हो चूका था