इटावा: चौबिया इलाके में बारिश के चलते दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की दबकर हुई मौत, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है
Etawah, Etawah | Sep 18, 2024 चौबिया इलाके के भदियापुर राहिन गांव में बारिश के चलते दीवार गिरने से दबकर बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई है। बताया गया कि गांव की रहने वाली 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला रानी देवी लगातार हो रही बारिश के चलते दीवार गिरने से दब गई जब तक बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला गया तब तक महिला की मृत्यु हो गई, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया में जुटी हुई है।