रायडीह: भीषण गर्मी को देखते हुए रायडीह थाना परिसर में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई
Raidih, Gumla | May 24, 2026 झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिले सहित सभी प्रखंडों में प्रखंड कार्यालय, थाना परिसर एवं चौक-चौराहों पर भीषण गर्मी को देखते हुए आम लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में रविवार शाम रायडीह थाना परिसर के मुख्य गेट पर थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई।