बुढ़ार: डॉक्टर पर शराब पीकर ड्यूटी करने और लापरवाही का लगा आरोप
Burhar, Shahdol | May 10, 2026 धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर पर शराब के नशे में ड्यूटी करने, मरीज के इलाज में लापरवाही और परिजनों से अभद्रता के आरोप लगे हैं। मोहम्मद इरशाद ने सीएमएचओ शहडोल को शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने डॉक्टर के दुर्व्यवहार का वीडियो होने का भी दावा किया है। वीडीओ रविवार सुबह 8 बजे सामने आया है।