➡️ कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी सदर, सागर में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा “नशा से दूरी है जरूरी” विषयक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. डी.एस. यादव, प्रांत पर्यावरण प्रभारी भारत विकास परिषद डॉ. यू.बी.एस. गौर, उपाध्यक्ष श्री व्यास जी, सहायक जिला अधिकारी आबकारी विभाग श्री दिलीप सिंह, आबकारी उप निरीक्षक श्री सियाराम चौधरी, स्कूल प्राचार्य श्री रविंद्र कुमार जैन, ODIC प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर असगर कुरैशी, शासकीय कला पथक दल के कलाकार कमल जी, पूरन जी, प्रकाश जी, ODIC स्टाफ आशिया, सलमान, अंजलि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों एवं नशा मुक्ति के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
80 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026