शिवपुरी नगर: टोंगरा रोड पर मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार बदमाशों ने युवक से ₹8000 लूटे
शिवपुरी शहर की कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टोंगरा रोड पर दिनदहाड़े जेब कटने की घटना सामने आई है। बदमाशों ने पैदल जा रहे युवक को रोककर उसकी जेब से हजारों रुपए पार कर दिए। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो आज शनिवार की सुबह 10 बजे सामने आया है। घटना रविंद्र वर्मा निवासी टोंगरा रोड फतेहपुर के साथ हुई।