रविवार दोपहर हुई बारिश ने शहरवासियों को तेज गर्मी और उमस से कुछ देर की राहत दी। सुबह से ही गर्मी का असर था और लोग पसीने से परेशान थे। करीब तीन बजे मौसम अचानक बदला और काले बादल छाने के बाद आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में मौसम सुहावना हो गया।