बदनावर: बदनावर विधानसभा में भाजपा सादलरपुर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति रद्द, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया पत्र
Badnawar, Dhar | Dec 16, 2024 बदनावर विधानसभा के भाजपा के सादलरपुर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को निरस्त किया गया। इसको लेकर भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर शर्मा द्वारा पत्र जारी किया है। दरअसल धार जिले में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार रात्रि में 39 में से 30 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की थी। जिसमें सादलपुर मंडल के पद पर अर्चना दीपक राठौड़ को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया था।