बदनावर: बदनावर में पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत न होने पर रहवासी पेटलावद रोड पर चक्काजाम कर रहे हैं
Badnawar, Dhar | Dec 16, 2024 बदनावर के वार्ड 12 और पेटलावद रोड के रहवासी नगर परिषद की ओर से पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत न होने और नलों में गंदा पानी आने से नाराज रहवासियों ने पेटलावद रोड पर चक्काजाम कर दिया। महिलाएं और स्थानीय लोग बदनावर में एचडीएफसी बैंक के सामने बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। धरने के कारण सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।