बदनावर: प्रदेश के नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रविवार को बदनावर आएंगे
Badnawar, Dhar | Dec 14, 2024 मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री एवं धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कल रविवार को बदनावर दौरे पर रहेंगे। मंत्री विजयवर्गीय बदनावर में नवनिर्मित "मालवा फ्रोजन फ्रूट्स" फैक्ट्री के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विजयवर्गीय रविवार को सुबह करीब 11 बजे बदनावर पहुंचेंगे।