बदनावर: ग्राम मुलथान में जनकल्याण शिविर का आयोजन, एसडीएम रहे शामिल, ग्रामीणों ने दिए आवेदन
Badnawar, Dhar | Dec 14, 2024 11 दिसंबर से शुरू हुए मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व के तहत ग्राम मुलथान में जनकल्याण शिविर लगाया गया। जिसमें ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के बारे में अवगत कराया और उनकी समस्याएं सुनी गई। शिविर में एसडीएम दीपक चौहान, जनपद पंचायत सीईओ राजेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य शामिल हुए।