कनवास: जुल्मी रोड़ पर बाइक से जा रहे युवक का चाइनीज मांझे से गला कटा, प्रतिबंध के बावजूद हो रहा मांझे का इस्तेमाल
Kanwas, Kota | Dec 8, 2024 नगर के जुल्मी रोड़ पर रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक से घर जाते समय एक युवक का चाइनीज मांझे से गला कट गया। गनीमत रही कि युवक ने समय रहते बाइक के ब्रेक लगा दिए जिससे माझां युवक के गले को रगड़ता हुआ निकल गया। और युवक बाल बाल बच गया। बताया जा रहा है कि जुल्मी रोड पर बच्चों द्वारा पतंग उड़ाई जा रही थी जिसमे चाइनीज मांजा बंधा हुआ था।