घोड़ाडोंगरी: मलाजपुर शक्ति केंद्र में SIR को लेकर बड़ी बैठक, विधायक गंगा उइके ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन
रविवार दोपहर 12 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने चिचोली मंडल अंतर्गत मलाजपुर शक्ति केंद्र में आयोजित SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर अहम बैठक में सहभागिता की। यह बैठक मलाजपुर शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले 6 बूथ — मलाजपुर-1, मलाजपुर-2, कटकुही, डोलियाढाना, इमलीढाना एवं डोलियाढाना के बूथ अध्यक्षों और बीएलए के साथ आयोजित की गई।