घोड़ाडोंगरी: जिया देव बाबा मेले में पहुंचीं विधायक गंगा उइके, मंदिर तक सीढ़ी निर्माण की घोषणा की, ग्रामीणों ने जताया आभार
शनिवार को शाम 4 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके जिया देव बाबा के पावन मेले में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बाबा के मंदिर स्थल तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीढ़ी निर्माण कार्य कराए जाने की घोषणा की।विधायक गंगा उइके ने कहा कि जिया देव बाबा आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम मार्ग मिलना आवश्यक है।