खंडवा के खाटू श्याम मंदिर में एकादशी के अवसर पर आज रविवार दोपहर 1:00 बजे मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमडी। एकादशी के अवसर पर बाबा खाटू श्याम का अद्भुत श्रंगार किया गया। उनके दर्शन के लिए दूर दराज से लोग मंदिर पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना की नारियल और घी का सभी ने प्रसाद भी चढ़ाया।