खगड़िया: सोहरवा गांव में दो घरों में लगी आग, 6 बकरी की झुलसकर हुई मौत व सामान जलकर राख
जिले के सहरोवा गांव के वार्ड संख्या दस में शॉर्ट स्र्किकटेस दो घरों में आग लग गई। जिसके कारण छह बकरी की झुलस कर मौत हो गई। जबकि अन्य सामान जलकर राख हो गया। पुलिन्द्र यादव और मिथलेश यादव के घर में अगलगी की घटना हुई। इधर घटना के बाद अफरा तफरी की स्थिति से उत्पन्न हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।