बांसगांव: गंगा नदी में गिरा ट्रेलर बना रहस्य, 32 घंटे बाद कौड़ीराम निवासी चालक का मिला शव, गीडा इलाके का खलासी लापता
गाजीपुर के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे हुए भीषण हादसे मे एक ट्रेलर पिकअप को टक्कर मारते हुए गंगा नदी मे गिर गया। इस हादसे में ट्रेलर पर सवार गोरखपुर के चालक और खलासी नदी मे डूब गए। चालक की पहचान गोरखपुर के कौड़ीराम क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय राजन यादव के रूप मे हुई, जबकि खलासी की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के एकला गांव निवासी के रूप मे हुई।