भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मदनी में सोमवार शाम सात बजे के करीब खरगौन की ओर से आ रही एक चार पहिया वाहन ने सड़क पर गाय को मारी टक्कर।गाय की मौके पर हुई मौत, पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादी बद्री पिता रमेश निवासी मदनी ने बताया कि,रेवासिंह उर्फ राहुल पिता वेरसिंह निवासी धुलकोट की बोलेरो वाहन की टक्कर से मेरी गाय की मौत हो गई,गाड़ी वह स्वयं चला रहा था।