भगवानपुरा सहित आसपास के ग्रामों में धूमधाम के साथ मनाया गया, पड़वा पर्व।भगवानपुरा में रविवार को गोवर्धन पूजन प्रत्येक घरों में किया गया, इसके साथ ही पशु पालकों ने पड़वा पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया, सुबह दस बजे बाबूलाल यादव मुकेश यादव दिनेश यादव एवम राजा यादव ने अपने अपने पशुओं को आकर्षक रूप में सजाकर उन्हें नगर भ्रमण कराया।