फतेहपुर: जिंदपुर टोल प्लाजा में मारपीट के मामले में इंचार्ज का बयान, ओवरलोड वाहनों पर फास्टटैग लगवाने का षड्यंत्र रचा गया
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर टोल प्लाजा में 2 दिन पूर्व हुई मारपीट के बाद आज टोल प्लाजा के इंचार्ज आशीष जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि टोल प्लाजा में पूर्व की एजेंसी के द्वारा ओवरलोड वाहनों को पैसा लेकर के पास कराया जाता था। बिना फास्टटैग के वाहनों की इंट्री बंद करने पर यह सब षड़यंत्र रचा गया। यूपी 15 की कार सवार सारे गुंडे थे