सरधना: कस्बा हर्रा के पूर्व प्रधान की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप, जमकर किया हंगामा
सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा के पूर्व प्रधान तय्यब चौहान की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद बुधवार को देर रात साकेत स्थित एक निजी अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में तैय्यब चौहान के इलाज में लापरवाही बरतने और पैसे जमा न होने पर उपचार रोकने का गंभीर आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलने पर रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद और सीओ