पटना ग्रामीण: रेप पीड़िता बच्ची की मौत के बाद PMCH के प्रभारी उपाधीक्षक हटाए गए, SKMCH की डॉ. कुमारी विभा निलंबित
26 मई को 9 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद पीएमसीएच में मौत का मामला गरमा गया है। अब इसे लेकर बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने लेटर जारी कर पीएमसीएच के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर अभिजीत सिंह को पद मुक्त कर दिया गया है।