नवाबगंज: बाराबंकी एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में साइबर अपराध नियंत्रण के संबंध में की गोष्ठी
बाराबंकी में बुधवार करीब 3 बजे पुलिस लाइन सभागार,में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के साइबर थाना के पुलिसकर्मी तथा प्रत्येक थाने से साइबर हेल्पडेस्क से संबंधित प्रभारी मौजूद रहे।