शाजापुर: अन्याय,अत्याचार के विरोध में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी द्वारा लालघाटी के समीप रोड जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया
शाजापुर जिला मुख्यालय पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी द्वारा लालघाटी के समीप रोड जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया।आजाद समाज पार्टी के संभाग प्रभारी ने बताया कि आए दिन हमारे लोगों के साथ अन्याय अत्याचार अत्याचार होता रहता है, जातिगत भेदभाव के चलते कई लोगों को जमीनों से बेदखल भी किया जा रहा है। जिसका विरोध जताते हुए लालघाटी पर चक्का जाम किया गया।