गोगरी: महद्दीपुर बन्देहरा में पोखर में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम
Gogri, Khagaria | Jul 19, 2025 पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महद्दीपुर बन्देहरा बहियार में शनिवार को हसनपुरा पोखड़ में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बन्देहरा निवासी राजेन्द्र पासवान के 16 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार के रुप में हुई। बताया जाता है कि अनुराग सुबह से ही लापता था। किसी ने दोपहर में पोखर के किनारे उसका मोबाइल और एक चप्पल को देखा, तो इसकी सूचना परिजनों को सूचना दी।