गोगरी: सपहा ढाला के पास बस ने ठेला चालक को मारी टक्कर, ठेला चालक घायल
Gogri, Khagaria | Jul 18, 2025 महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर शुक्रवार की शाम आठ बजे सपहा ढाला के निकट एनएच 31 पर बड़ा हादसा हुआ। जिसमें एक बस चालक ने ठेला चालक को धक्का मार दिया। इस घटना में ठेला चालक घायल हो गए। ठेला चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान बस के चक्का के नीचे ठेला आ गया था। घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया था।