बल्देवगढ़: बनेरा के हितग्राहियों ने रोजगार सहायक पर लगाया आवास प्लस के लिए रिश्वत मांगने का आरोप, जनपद CEO से की शिकायत
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बनेरा में पदस्थ रोजगार सहायक दयाराम अहिरवार पर हितग्राहियों ने आवास प्लस में नाम जोड़ने की एवज में रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। ग्राम पंचायत बनेरा से दो दर्जन से अधिक हितग्राही बल्देवगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे जहां पर जनपद पंचायत सीईओ से शिकायत कर रोजगार सहायक पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।