बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ तहसील में लगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 250 रोगियों की हुई जांच
बल्देवगढ़ तहसील के पास नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया।जिसमें बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले गांवो से अधिक संख्या में नेत्र रोगी उक्त शिविर में पहुंचे।जहां पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा 250 नेत्र रोगियों की जांच की गई।एवं कई नेत्र रोगियों को मौके पर उपकरण दिए गए।और 56 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया।