बल्देवगढ़: लुहर्रा निवासी महिला की विधवा पेंशन बंद, सीईओ से की शिकायत
लुहर्रा गांव निवासी पीड़िता रामसखी पत्नी स्वर्गीय हरिशंकर यादव के द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती आवेदन दिया।जिसमें बताया कि उसके पति की मृत्यु 4 वर्ष पहले हो गई।इसके बाद पीड़िता को विधवा पेंशन का लाभ मिलता रहा।लेकिन अचानक समग्र आईडी अपडेट करते समय पंचायत सचिव के द्वारा विधवा महिला को अविवाहित कर दिया।जिस कारण से उसे अब लाभ नहीं मिल रहा है।