बल्देवगढ़: डारगुवां में स्कूल के बाहर खड़ी मारुति वैन में लगी आग, वैन जलकर राख हुई
बल्देवगढ़ थाना एवं देवरदा पुलिस चौकी अंतर्गत डारगुवां में एक निजी स्कूल के बाहर रखी मारुति वैन में अचानक आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 8:00 बजे की घटना बताई जा रही है।जब उक्त मारुति वैन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।और मारुति वैन जलकर खाक हो गई।गनीमत रही कि किसी प्रकार से कोई जनहानि नहीं हुई।