बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में नाबालिक बालिकाओं की दस्तयावी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस के द्वारा एक नाबालिक बालिका को जयपुर राजस्थान से दस्तयाव किया गया।उक्त नाबालिक बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया गया।