बल्देवगढ़: करमासन घाट में पुलिस ने जुआ खेलने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि करमासन घाट में पुलिस के द्वारा जुआ के फड़ पर छापामार कार्यवाही की। जिसमें मौके से दशरथ पुत्र लछुआ कुशवाहा,कैलाश पुत्र दयाली कुशवाहा,जयराम पुत्र धांदू राजपूत समस्त निवासी करमासन घाट को मौके से गिरफ्तार किया गया।साथ ही जुआ के फड़ से 52 ताश के पत्ते एवं ₹700 नगद जप्त कर कार्रवाई की गई।