भगवानपुर: चुड़ियाला रेलवे स्टेशन के पास चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चुराया, मुकदमा दर्ज
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया था। चार दुकानों में चोरी होने पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों पर कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।