भगवानपुर: भगवानपुर में तालाब की भूमि की प्रशासन की टीम ने की पैमाइश, अतिक्रमण भी किया गया चिन्हित
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में आज एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने एक टीम का गठन किया है। इस टीम के द्वारा भगवानपुर में तालाब और मदरसे की भूमि की पैमाइश की गई है। साथ ही तालाब पर किए गए अतिक्रमण को भी चिन्हित किया गया है। पैमाइश की मांग तहसील दिवस में कुछ लोगों के द्वारा की गई थी।