गढ़वा: गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से समाहरणालय में निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं
Garhwa, Garhwa | Mar 12, 2024 गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर मंगलवार को निदेशक डीआरडीए रविश राज सिंह द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।मंगलवार के जनता दरबार में राशन कार्ड आदि मामले सामने आये।