मुज़फ्फरनगर: बदमाशों की फायरिंग से आहत होकर एक भैंस की हुई मौत, पूरी घटना बनी चर्चा का विषय, पुलिस की पुष्टि के बाद हो रहा है PM
सीओ सदर राजू सिंह साव ने बताया कि देर रात्रि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव चोकड़ा में अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक घर पर फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग से आहत होकर उनकी एक भैंस की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी लेकर भैंस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ओर पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश में भी जुट गई है।