मुज़फ्फरनगर: जिला पंचायत सभागार में डीएम के द्वारा स्कूल संचालकों के साथ बैठक कर स्कूल वाहनों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिला पंचायत सभागार में DM अरविंद मल्लप्पा बंगारी SP ट्रैफिक कुलदीप सिंह के द्वारा स्कूल संचालकों के साथ बैठक की गई जहां पर उन्होंने कहा कि सभी स्कूल संचालक अपनी स्कूल वाहनों की फिटनेस कर ले।और लगातार यह भी जांच कर ले की किसी भी वाहनों में किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है वहीं उन्होंने कहा कि स्कूल वैन में काम से कम बच्चों को ले जाने लाने का कार्य किया जाए।