चित्तौड़गढ़ में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की त्रैमासिक बैठक पुलिस लाइन स्थित अन्वेषण भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसपी मनीष त्रिपाठी ने की। इसमें पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण किया गया। जिला संगठन महामंत्री फैज मोहम्मद ने बताया कि पेंशनर्स की सहायता पर जोर दिया।