जिला प्रशासन के निर्देशन में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत ऋषि मंगरी में महाशिवरात्रि मेले के दौरान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। बाल अधिकारिता विभाग के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए और इसके विरोध में सामूहिक शपथ दिलाई।