सदर थाना क्षेत्र के प्रतापनगर फव्वारा चौक के पास बुधवार शाम करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच तेज रफ्तार स्कोडा कार और केटीएम बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। प्रतापनगर निवासी दोनों दोस्त बाजार जा रहे थे। फव्वारा चौक मार्ग पर सड़क किनारे खड़े टेम्पो को पार करते समय पीछे से कर ने टक्कर मार दी।