जगदलपुर: बालगृह आड़ावाल में दिव्यांग व्यक्तियों को संचालित योजनाओं का लाभ के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर के निर्देशन में शासकीय अस्थि बाधितार्थ बालगृह आड़ावाल में कु. अंकिता कश्यप व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग के सहयोग से संचालित शासकीय अस्थि बाधितार्थ बालगृह में उपस्थित बालकों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान किया।